रायबरेली: रायबरेली में यातायात माह के 19वें दिन यातायात पुलिस ने छात्रों को दी यातायात की जानकारी
19 नवंबर मंगलवार को यातायात माह के 19वें दिन तीन वाहनों को सीज करते हुए, कुल 332 वाहन के चालान किए गए। 478 000 रुपए जुर्माना लगाया गया। साथ ही साथ न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। तथा अन्य वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। तथा सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग तथा बैनर लगाए गए।