रायबरेली: हरचंदपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को मंझिगवा क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार
हरचंदपुर थाने की पुलिस टीम ने,थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान,मंगलवार को दुष्कर्म के,एक वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र के मंझिगंवा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त को थाना कार्यालय पर ले जाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि,अभियुक्त डलमऊ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।