Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image

जिले में मलेरिया रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित == मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार === जिले में “मलेरिया निरोधक माह जून” के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अठ्या के निर्देशन में मलेरिया विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मलेरिया प्रभावित ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मलेरिया प्रचार रथ के माध्यम से माईक द्वारा लोगों को मलेरिया एवं डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही है। पथरिया ब्लॉक के ग्रामों में किया गया प्रचार-प्रसार 08 जून को पथरिया ब्लॉक के पथरिया शहरी क्षेत्र सहित खोजाखेड़ी, सदगुवां, बांसाकलां, किनदरहो, बिलानी, जेरठ, किशुनगंज एवं नरसिंगढ़ आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया रथ द्वारा भ्रमण कर नागरिकों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। तेन्दूखेड़ा ब्लॉक में भी चला जागरूकता अभियान इसी क्रम में 09 जून को तेन्दूखेड़ा ब्लॉक के शहरी क्षेत्र तेन्दूखेड़ा सहित माडनखेड़ा, पतलोनी, हरई, तेजगढ़, हिनौती, हरदुआ हाथीघाट, पुरा, बैरागढ़, झलौन, धनेटा, ससनाकलां, सर्रा, तारादेही, समनापुर, धनगौर, बम्होरी, पिडरई एवं सांगा आदि ग्रामों में मलेरिया रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। मलेरिया से बचाव हेतु दी गई महत्वपूर्ण समझाइश अभियान के दौरान आमजन को मलेरिया के लक्षण एवं बचाव संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा मच्छरों से बचाव एवं साफ-सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें तथा जमा पानी में सप्ताह में एक बार मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन ऑयल डालें ताकि पानी की सतह पर परत बन सके और मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। साथ ही बर्तनों में संग्रहित पानी को नियमित रूप से बदलने एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की गई।

53 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

MORE NEWS

अभाना की टेक पर खाई में घुसी यात्री बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो आया सामने

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना की टेक के पास आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। चालक की सूझबूझ और समय पर लगाए गए ब्रेक से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 35 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार शिव शक्ति कंपनी की बस दमोह से तारादेही जा रही थी। रास्ते में आगे चल रही बोलेरो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टक्कर से बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ा, जिससे बस खाई में उतर गई।
 
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि बस खाई की ओर बढ़ते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने नियंत्रण बनाए रखा। सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कीचड़ में फंसने से बस नहीं निकल सकी, जिसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

अभाना की टेक पर खाई में घुसी यात्री बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो आया सामने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना की टेक के पास आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। चालक की सूझबूझ और समय पर लगाए गए ब्रेक से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 35 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार शिव शक्ति कंपनी की बस दमोह से तारादेही जा रही थी। रास्ते में आगे चल रही बोलेरो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टक्कर से बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ा, जिससे बस खाई में उतर गई। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि बस खाई की ओर बढ़ते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने नियंत्रण बनाए रखा। सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कीचड़ में फंसने से बस नहीं निकल सकी, जिसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

Damoh, Damoh | Jul 20, 2026

जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को एसपी आनंद कलादगी ने किया सम्मानित सम्मान 

कहा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग समाज तक जनहित के संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम

दमोह पुलिस ने जनजागरूकता अभियानों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले जिले एवं आसपास के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का आज सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सभी इंफ्लूएंसर के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सहयोग की सराहना की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसका सकारात्मक उपयोग कर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे जनहितकारी संदेश कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए जा सकते है।

जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को एसपी आनंद कलादगी ने किया सम्मानित सम्मान कहा सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग समाज तक जनहित के संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम दमोह पुलिस ने जनजागरूकता अभियानों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले जिले एवं आसपास के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का आज सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सभी इंफ्लूएंसर के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसका सकारात्मक उपयोग कर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे जनहितकारी संदेश कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए जा सकते है।

Damoh, Damoh | Jul 20, 2026

चौरई में दो पक्षों में विवाद, मारपीट के बाद वृद्ध महिला समेत तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

मामला दर्ज कर जांच में जुटी देहात थाना पुलिस 

दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत चौरई गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के वीरू अहिरवार और उनकी वृद्ध मां कौंसा बाई घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे दोनों को शरीर पर गंभीर चोटें आईं है।

घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दूसरे पक्ष से मनोज भी घायल हुआ है। जिसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच के आधार पर वैधानिक कार्�

चौरई में दो पक्षों में विवाद, मारपीट के बाद वृद्ध महिला समेत तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला दर्ज कर जांच में जुटी देहात थाना पुलिस दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत चौरई गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के वीरू अहिरवार और उनकी वृद्ध मां कौंसा बाई घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे दोनों को शरीर पर गंभीर चोटें आईं है। घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं दूसरे पक्ष से मनोज भी घायल हुआ है। जिसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच के आधार पर वैधानिक कार्�

Damoh, Damoh | Jul 20, 2026