कुरई: सिवनी में रेल सुविधाओं को लेकर संघर्ष समिति सक्रिय, नई लाइन, ट्रेनों और स्टेशन सुधार की मांग उठी
Kurai, Seoni | Apr 24, 2026 राष्ट्रीय ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने नागपुर रेल मंडल के शुक्रवार को सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम और डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर सिवनी सहित महाकौशल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। ज्ञापन में नई रेल लाइन निर्माण, रेल मार्गों के दोहरीकरण, नई ट्रेनों के संचालन, स्टॉपेज बढ़ाने और स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के सुधार की मांग शामिल है।