लोहरदगा: नगर भवन में सामाजिक अधिकारिता शिविर आयोजित कर दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का किया गया वितरण
नगर भवन में शुक्रवार को सामाजिक अधिकारिता का शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण और ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। समाज के सशक्तिकरण के उद्देश्य से भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगों को भारत सरकार के एडीपी योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एलिम्को एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई।