लोहरदगा: चेटर मोड़ के समीप साइकिल से टकराकर बाइक सवार महिला की हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
कुडू-रांची मुख्य पथ पर चेटर मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार चान्हो थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी 45 वर्षीय पिंकी देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला किसी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव जा रही थी तभी कुडू-रांची मुख्य पथ पर चेटर मोड़ के समीप एक साइकिल से टक्कर हो गई, जिससे पीछे बैठी पिंकी की मौत हो गई।