लोहरदगा: नक्सलियों के विरुद्ध सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में चला सघन छापामारी अभियान
पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां व सीआरपीएफ 158 बटालियन के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगो, जवाल, तुरियाडीह, जुड़नी हेन्हे, चचापरोंग, मनहेपाठ सहित गम्हरिया के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया गया।