लोहरदगा: भाजपा झारखंड की सभी 14 सीटों पर चुनाव जीतेगी: डॉ अरुण उरांव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डॉ अरुण उरांव ने कहा- भाजपा चुनाव के प्रति काफी गंभीर रहती है, चाहे पंचायत चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो। एक चुनाव खत्म होते ही पार्टी अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाती है। साथ ही इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा “लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों पर भाजपा चुनाव जीतेगी”।