लालगंज: ड्रमंडगंज में विहिप के तत्वावधान में भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई, उपाध्यक्ष रहे मौजूद
ड्रमंडगंज बाजार में विहिप के तत्वावधान में शनिवार देर रात करीब 8:30 बजे धर्म सभा व भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, विशिष्ट अतिथि छानवे विधायक, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व विंध्याचल मंडल विभाग मंत्री ने भगवान श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।