डिंडौरी: कॉलेज तिराहा पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और कांग्रेस के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
डिंडोरी के कॉलेज तिराहा के पास नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में और कांग्रेस पार्टी के महिलाओं के प्रति गलत एवं विरोधाभासी नीतियों के विरोध में महिलाओं ने बुधवार दोपहर 12:00 हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम समर्थन करते हुए कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।