शाहबाद: पाली कस्बे में सर्राफा दुकान में चोरी करने वाली महिला और युवक की हुई पहचान, युवक हुआ गिरफ्तार: सीओ
पाली कस्बे के एक सर्राफा कारोबारी के यहां से एक महिला और पुरुष द्वारा संयुक्त रूप से चेन चोरी करने का मामला प्रकाश में आया था। सोमवार को शाम 4:00 बजे क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया दोनों की पहचान करने के बाद जितेश मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके पास से चेन बरामद की गई। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।