शाहबाद: नसीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल भेजा गया
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को सीएचसी टोडरपुर भेजा गया है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गोटिया निवासी राजकमल 25 वर्ष पुत्र नरेश चंद बाइक से हरदोई जा रहा था।