शाहबाद: गढ़िया नगरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शिरोमणि नगर मार्ग पर रविवार की रात 8:00 एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोनार थाना क्षेत्र के गडरिया गांव का रहने वाला राजकिशोर 30 वर्ष पुत्र रामचंद्र अपनी रिश्तेदारी में कार्यक्रम में जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।