बक्सर: महदह स्थित पुलिस केंद्र बक्सर में एसपी ने नवनियुक्त सिपाहियों के परेड का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Apr 25, 2026 एसपी शुभम आर्य ने पुलिस केंद्र, बक्सर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों के परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और सिपाहियों के अनुशासन, टर्न आउट तथा शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षणरत सिपाहियों की एकरूपता, कदमताल, वेशभूषा और शारीरिक क्षमता की सराहना किया।