बक्सर: जिले में सितंबर में ₹5,97,843 का यूजर चार्ज वसूला गया, डीएम ने तेजी लाने के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Oct 21, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सुबह 10 बजे बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित सभाकक्ष में किया। डीएम ने यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा के क्रम में सबसे कम यूजर चार्ज वसूली करने पर बक्सर बीडीओ से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। अगस्त में जिले में कुल 21.4 प्रतिशत यूजर चार्ज की वसूली हुई।