हरसूद: नया हरसूद में पटाखा बाजार सजकर तैयार, व्यापारियों को ग्राहकों का इंतजार
नया हरसूद में खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने स्थित ग्राउंड पर पटाखा बाजार सजकर तैयार है। पटाखा बाजार में दो दिनों से पटाखा दुकान सजकर तैयार है, लेकिन पटाखा बाजार में दो दिनों से कोई खास रौनक नजर नहीं आ रही है। पटाखा व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस से पटाखा बाजार में रौनक आ सकती है।