बंजरिया: सिसवा पश्चिमी पंचायत के तुरहा टोली में विद्यालय की जमीन अतिक्रमण को लेकर एचएम ने बीडीओ से की शिकायत
सिसवा पश्चिमी पंचायत के तुरहा टोली में विद्यालय की जमीन अतिक्रमित कर लेने के बाद एचएम ने बीडीओ व सीओ से की शिकायत। एचएम ने बताया कि जमीन अतिक्रमण कर लेने से विद्यालय का विकास बाधित हो गया है। कहा कि विद्यालय के भवन में दो विद्यालय चलता है। जिसमे सैकड़ो छात्र छात्रएं व दर्जनों शिक्षक है। लेकिन जमीन के अभाव में एक भी शौचालय नही है। अतिक्रमण हट जाए,तो विकास हो।