सबलगढ़: तीन माह से राशन से वंचित गरीब परिवारों ने उचित मूल्य की दुकान संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप
सबलगढ़। तहसील सबलगढ़ के ग्राम बटेश्वरा, चोखपुरा, बुद्धापुरा, सीतापुरा, नरेकापुरा, टोटपुर, धनुआपुरा, रतियापुरा एवं भ्याना पंचायत के बीपीएल राशन कार्डधारी परिवारों ने तीन माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें चोखपुरा स्थित उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलता था