मुहर्रम पर कैंट थाना क्षेत्र से 16 ताजिए फातमान और कर्बला के लिए शांतिपूर्वक रवाना
वाराणसी: मुहर्रम पर कैंट थाना क्षेत्र से 16 ताजिए शांतिपूर्वक फातमान और कर्बला के लिए रवाना, संपूर्ण जुलूस शांतिपूर्ण रहा मुहर्रम के अवसर पर थाना कैंट क्षेत्र से कुल 16 ताजिए निर्धारित मार्गों से फातमान और कर्बला के लिए सकुशल रवाना हुए। वहीं, आसपास के थाना क्षेत्रों से आने वाले ताजिए भी शांतिपूर्ण ढंग से गुजरते हुए गंतव्य स्थल तक पहुंचे।