कोटड़ा: राशन डीलरों ने मांगों को लेकर कस्बे में रैली निकाली, सौंपा ज्ञापन
Kotra, Udaipur | Aug 3, 2024 कोटड़ा क्षेत्र के राशन डीलरों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए कस्बे में रैली निकाल कर नारेबाजी की। डीलरों ने अपनी मांगों से जुड़ा बैनर भी हाथ में ले रखा था। राशन विक्रेताओं को हर माह गुजरात पैटर्न पर तीस हजार का मानदेय, राशन का गेहूं खाद्य डीपों से दुकान तक पहुंचते-पहुंचते दो क्विंटल कम होता है। पूर्व की भांति छीजत दो प्रतिशत दी जाए।