कोटड़ा: होटलों की अनुबंधित नावें सिर्फ आवागमन के लिए, अन्य गतिविधियां की अनुमति नहीं
Kotra, Udaipur | Aug 2, 2024 जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश ने बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की। इसमें उदयपुर शहर के आसपास नई झीलों के विकास प्रस्ताव को लेकर विचार-विमर्श हुआ।