कोटड़ा: जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक हर 3 माह में की जाएगी - जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री
Kotra, Udaipur | Aug 1, 2024 जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक हर 3 महीने में करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 30 जुलाई, 2024 को जनजाति सलाहकार परिषद की इस वर्ष की पहली बैठक आयोजित की गई।