कोटड़ा: कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती पर समारोह का आयोजन
प्रेमचंद साहित्य को श़स्त्र मानते थे - प्रो. शर्मा
Kotra, Udaipur | Jul 31, 2024 राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रेमचंद साहित्य को शस्त्र मानते थे। वे साहित्य, समाज और राजनीति तीनों को एक साथ देखते थे। उनका साहित्य तत्सामायिक चेतना का मुखर दस्तावेज है।