विकासखंड हर्रई के ग्राम डाबरी में हरियाली यात्रा एवं तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
=======================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हर्रई के तत्वावधान में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा की उपस्थिति में आज ग्राम डाबरी में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ग्राम में तिरंगा रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
हरियाली यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री दशमान शा, श्री शिवकुमार एवं महिलाएं उपस्थित थीं।