Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

डेंगू की रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में जीरो लार्वा अभियान जारी स्वास्थ्य विभाग के 4 दलों द्वारा 27 कार्यालयों/संस्थानों का किया गया लार्वा सर्वे 29 कंटेनरों में पाए गए एडीज मच्छर के लार्वा का किया गया नष्टीकरण ================================================================= डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में माह अगस्त के दौरान “जीरो लार्वा अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बुधवार एवं गुरुवार को शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग के 4 दलों द्वारा एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। अभियान के तहत आज कुल 27 कार्यालयों/संस्थानों में 65 वाटर कंटेनर—कूलर, फ्रिज, सीमेंट टांके, सिंटेक्स टैंक, फाउंटेन, अनुपयोगी बर्तन एवं टायर आदि में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। इनमें से कुल 29 कंटेनरों में पाए गए लार्वा का नष्टीकरण किया गया। जिन कार्यालयों एवं संस्थानों में सर्वे किया गया, उनमें आबकारी कार्यालय, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, म.प्र. पटवारी संघ कार्यालय, जिला शिक्षा केंद्र, रोजगार कार्यालय, वन मंडल कार्यालय, सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत कार्यालय, जनपद कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय, नेमा नेत्रालय, पाण्डेय नर्सिंग होम, नीरजा तिवारी अस्पताल, कल्पतरु हेल्थ केयर, पवार अस्पताल, वर्मा अस्पताल, सोनारे हॉस्पिटल, निरामय एवं बालाजी हॉस्पिटल शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने कार्यालयों में रखे पानी के सभी कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके, टंकियां, टायर एवं डिस्पोजल्स की प्रत्येक सप्ताह किसी कर्मचारी से जांच करवाएं, ताकि इनमें एडीज मच्छर के लार्वा न पनप सकें। पानी के बड़े कंटेनर, जिनकी सफाई एवं ढंकना संभव न हो, उनमें प्रत्येक सप्ताह मीठा तेल डालने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द अथवा नाक एवं मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। डेंगू की जांच जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट के माध्यम से निःशुल्क कराई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू के संचरण एवं प्रसार को समाप्त अथवा कम करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। लार्वा सर्वे दल में सर्विलांस निरीक्षक श्री धीरज सारवन, श्री देव खरे, श्री चंद्रशेखर कराड़े, श्री गोपाल धुर्वे, श्री माधव कुरेती, श्री शाहिद सिद्दीकी, सुश्री रोशनी मराफे, श्री बारीक राम बावरकर एवं श्री जानराव मर्सकोले शामिल थे।

45 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-45 में 2 दलों द्वारा 179 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

21 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
=======================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 45 महर्षि बाल्मीकि में स्वास्थ्य विभाग के 2 दलों द्वारा 179 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 21 घरों में पाए गए लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।
       स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-45 में 2 दलों द्वारा 179 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 21 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ======================================================= डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 45 महर्षि बाल्मीकि में स्वास्थ्य विभाग के 2 दलों द्वारा 179 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 21 घरों में पाए गए लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

ग्राम भानादेही में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली कलश यात्रा

नवांकुर सखियों ने ग्रामीणों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
============================================================

हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन, सेक्टर क्रमांक 3 द्वारा जिले के ग्राम भानादेही में नवांकुर सखियों का हरियाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं संस्था अपूर्वा फाउंडेशन, परामर्शदाता एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भानादेही के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया।
      अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजय साहू ने बताया कि महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ नवांकुर सखी यात्रा पटेल मोहल्ला से होते हुए श्री बड़ी माता मंदिर तक कलश यात्रा के रूप में निकाली गई। उपस्थित महिलाओं ने श्री बड़ी माता मंदिर में देव पूजन तथा ग्राम के एकमात्र जल स्रोत पर पूजन एवं भजन-कीर्तन किया।
      नवांकुर सखियों द्वारा निकाली गई हरियाली यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति हम सबके दायित्व का संदेश है। परामर्शदाता श्री श्यामल राव ने कहा कि नवांकुर सखियों की हरियाली यात्रा का संदेश है - “एक पौधा लगाएँ और जीवन बचाएँ, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।” उन्होंने सभी से संकल्प लेकर अपने घर, विद्यालय, गांव और आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
      अंत में मंदिर प्रांगण में “एक पेड़ सखी के नाम” के तहत जामुन, पीपल, बरगद, आंवला, करंज, अमलतास, गुलमोहर एवं बेल के पौधों का रोपण किया गया। नवांकुर सखियों सहित ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
      कार्यक्रम का आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सचिव श्रीमती श्वेता चंद्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटलबर्री के अध्यक्ष श्री राहुल अवस्थी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भानादेही के अध्यक्ष श्री अरुण यादव सहित श्रीमती माधुरी यादव, श्रीमती अनसूईया परतेती, श्रीमती मंजू परतेती, श्रीमती कुंती सरेआम, श्रीमती तुलावती चंद्रवंशी, श्रीमती बबली चंद्रवंशी, श्रीमती कृष्णा चंद्रवंशी, श्रीमती माधुरी परतेती, श्रीमती सुसुंबी पंद्रम, श्रीमती निहारिका, श्रीमती ललिता बाई, श्रीमती सीता यदुवंशी, श्रीमती पूजा यदुवंशी, श्री धर्मेंद्र यदुवंशी, श्री मुकेश परतेती, श्री नेपाली परतेती, श्रीमती रोशनी चंद्रवंशी, श्रीमती गीता सरेयाम का सराहनीय सहयोग रहा।

ग्राम भानादेही में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली कलश यात्रा नवांकुर सखियों ने ग्रामीणों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ============================================================ हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन, सेक्टर क्रमांक 3 द्वारा जिले के ग्राम भानादेही में नवांकुर सखियों का हरियाली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं संस्था अपूर्वा फाउंडेशन, परामर्शदाता एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भानादेही के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजय साहू ने बताया कि महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ नवांकुर सखी यात्रा पटेल मोहल्ला से होते हुए श्री बड़ी माता मंदिर तक कलश यात्रा के रूप में निकाली गई। उपस्थित महिलाओं ने श्री बड़ी माता मंदिर में देव पूजन तथा ग्राम के एकमात्र जल स्रोत पर पूजन एवं भजन-कीर्तन किया। नवांकुर सखियों द्वारा निकाली गई हरियाली यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति हम सबके दायित्व का संदेश है। परामर्शदाता श्री श्यामल राव ने कहा कि नवांकुर सखियों की हरियाली यात्रा का संदेश है - “एक पौधा लगाएँ और जीवन बचाएँ, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य बनाएँ।” उन्होंने सभी से संकल्प लेकर अपने घर, विद्यालय, गांव और आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। अंत में मंदिर प्रांगण में “एक पेड़ सखी के नाम” के तहत जामुन, पीपल, बरगद, आंवला, करंज, अमलतास, गुलमोहर एवं बेल के पौधों का रोपण किया गया। नवांकुर सखियों सहित ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सचिव श्रीमती श्वेता चंद्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटलबर्री के अध्यक्ष श्री राहुल अवस्थी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भानादेही के अध्यक्ष श्री अरुण यादव सहित श्रीमती माधुरी यादव, श्रीमती अनसूईया परतेती, श्रीमती मंजू परतेती, श्रीमती कुंती सरेआम, श्रीमती तुलावती चंद्रवंशी, श्रीमती बबली चंद्रवंशी, श्रीमती कृष्णा चंद्रवंशी, श्रीमती माधुरी परतेती, श्रीमती सुसुंबी पंद्रम, श्रीमती निहारिका, श्रीमती ललिता बाई, श्रीमती सीता यदुवंशी, श्रीमती पूजा यदुवंशी, श्री धर्मेंद्र यदुवंशी, श्री मुकेश परतेती, श्री नेपाली परतेती, श्रीमती रोशनी चंद्रवंशी, श्रीमती गीता सरेयाम का सराहनीय सहयोग रहा।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

विकासखंड हर्रई के ग्राम डाबरी में हरियाली यात्रा एवं तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
=======================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हर्रई के तत्वावधान में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा की उपस्थिति में आज ग्राम डाबरी में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया।
     इस अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ग्राम में तिरंगा रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
     हरियाली यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री दशमान शा, श्री शिवकुमार एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

विकासखंड हर्रई के ग्राम डाबरी में हरियाली यात्रा एवं तिरंगा रैली का हुआ आयोजन ======================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हर्रई के तत्वावधान में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा की उपस्थिति में आज ग्राम डाबरी में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ग्राम में तिरंगा रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। हरियाली यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री दशमान शा, श्री शिवकुमार एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026