चास: बोकारो पुलिस ने सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में मारपीट कांड का खुलासा किया, मुख्य आरोपी विकास कुमार गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Nov 3, 2025 बोकारो : सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में एक महीने पहले हुई हिंसक मारपीट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-4 एफ निवासी विजय झा और अनिल झा पर चाकू, लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस मामले में सेक्टर-4 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी