चास: PNB एवं बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चास के चैंबर भवन में संवाद कार्यक्रम आयोजित
Chas, Bokaro | Nov 3, 2025 पंजाब नेशनल बैंक एवं बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आज चैंबर भवन, चास में एक विशेष बैंकिंग एवं व्यापारिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे, मध्यम और उभरते हुए व्यवसायों को प्रोत्साहित करना एवं बैंकिंग क्षेत्र के माध्यम से व्यापारिक विकास को नई दिशा देना था।