प्रतापगढ़: अर्जुनपुर के युवक को रंजिश के चलते घर बुलाकर पीटा, युवक गंभीर रूप से घायल
अंतू थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी आदर्श सिंह का आरोप है कि वह बाहर गया हुआ था। 2 तारीख को ट्रेन से वापस अपने घर आ रहा था आधी रात के समय पड़ोसी गांव कोल बजरडीह निवासी गब्बर जिससे उनका पहले विरोध था लेकिन अब बातचीत है ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया। घर पहुंचने के बाद वह गब्बर के घर गया। वहां पर उसे जमकर मारा पीटा गया।