जबलपुर: गोहलपुर में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
गोहलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 7.30 बजे के करीब बच्चा चोरी की एक सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति ने सड़क पर खेल रहे मासूम बच्चे को उठाकर भागने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर उस व्यक्ति पर पड़ गई। तत्परता दिखाते हुए लोगों ने घेराबंदी की और शोर मचाते हुए आरोपी को पीछा कर धर दब