कोल: भदेशी पुल NH-34 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, 1 व्यक्ति हुआ घायल
Koil, Aligarh | May 4, 2025 भदेशी पुल नेशनल हाईवे 34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। घटना देख स्थानीय लोग और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा काटा है। इस दौरान लोगों के द्वारा 1 घंटे तक हाइवे जाम किया गया जिसके चलते यातायात बाधित रहा है।