देहरादून से बड़ी खबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। बन्नू स्कूल मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता के सिर पर लोहे की छड़ गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पंडाल निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। इस बीच राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम तय समय के अनुसार आयोजित होना है।