हिसुआ: हिसुआ थाना क्षेत्र में 30 महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती, पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर
Hisua, Nawada | Sep 12, 2026 हिसुआ थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नवादा पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। डीएम रवि प्रकाश पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने प्रशासन की ओर से हिसुआ थाना क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आवश्यक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।