बिंदकी: जहानाबाद कस्बे में नम आंखों के साथ ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया, लोगों की रही भीड़, पुलिस बल रहा मौजूद
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के मुस्लिम समुदाय के पवित्र मोहर्रम की दसवीं तारीख पर विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस एकत्र होकर निकले। ताजिया जुलूस रविवार की रात 8:30 बजे विभिन्न स्थानों से होते हुए घाटमपुर हाईवे मार्ग पर स्थित कर्बला पहुंचे जहां पर ताजिया को सुपुर्द ए खाक किया गया। ताजिया जुलूस में नवयुवक करतब पेश करते नजर आ रहे थे। पुलिस भी मौजूद रही।