आज तो पूरा गांव नशे में झूमेगा, फ्री का लूट ली शराब😇👉
अररिया में शराब लदा ट्रक पलटा, फिर मच गई बोतलें समेटने की होड़!
अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में खरहट टोल टैक्स के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी के मौके से चले जाने की बात सामने आई।
इसके बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को समेटने के लिए आसपास के लोग पहुंच गए। वीडियो में महिला-बच्चों समेत कई ग्रामीण बोतलें उठाते नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया।
SDPO सुशील कुमार के मुताबिक, वीडियो फुटेज के आधार पर शराब की बोतलें उठाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
📌 वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
#अररिया #बिहार #शराबलूट #वायरलवीडियो #जनहुंकारन्यूज़