बहराइच: धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन इकाई बहराइच ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज़िला प्रशासन को सौंपा मांगपत्र
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन इकाई बहराइच की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना स्थल पर एक मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और बकाया चीनी मिल का भुगतान करने, खाद की ओवर रेटिंग सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया है।