कौंच: कोंच के आजाद नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप, आक्रोश के चलते मजदूर भागे
Konch, Jalaun | Oct 18, 2026 रविवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कि कोंच नगर पालिका के मोहल्ला आजाद नगर में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप सामने आया है। आरोप है कि एस्टीमेट को दरकिनार कर बिना खुदाई किए ही सड़क पर सीसी डाली जा रही थी। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी देख मोहल्लेवासी भड़क उठे। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख मजदूर काम छोड़कर मौके से चले गए।