श्योपुर: प्रॉपर्टी के लालच में बेटे ने की मां की हत्या, जिला कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
श्योपुर। अनाथ आश्रम से जिस बेटे को गोद लेकर पाला, उसी बेटे ने को प्राॅपार्टी के लालच में मां की हत्या कर दी थी। इस मामले में बुधवार को दोपहर 12 बजे अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी बेटे को दोषी करार दिया। जिसमें उसे फांसी की सजा सुनाई गई। साथ ही सात साल सश्रम कारावास व दो हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया गया।