श्योपुर: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जिले की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट पर बुधवार को दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा है। ज्ञापन सौंपते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चैहान ने बताया कि भाजपा की मोहन सरकार के राज में आमजनता त्रस्त हो चुकी हैं,