श्योपुर: मानपुर में त्रिवेणी संगम रामेश्वर से कलश भरकर आई कांवड़ यात्रा, मानेश्वर महादेव का किया अभिषेक
श्योपुर। सावन माह में कांवड़ यात्राओं का दौर जारी है।इसी कड़ी में सावन माह की चतुर्दशी के अवसर पर बुधवार को सुबह 11 बजे मानपुर भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष त्रिवेणी संगम रामेश्वर से कांवड़ लेकर आए। इस दौरान श्रद्धालु अलसुबह ही कस्बे से 6 किमी दूर रामेश्वर त्रिवेणी संगम पहुंचे और यहां चंबल, सीप और बनास नदियों की त्रिवेणी का जल लेकर पैदल चलकर मानपुर पहुंचे।