श्योपुर: मानपुर: कृषि विभाग की कार्रवाई, अवैध डीएपी का परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, केस दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के तेजाजी चैक पर कृषि विभाग ने अवैध डीएपी खाद की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार की शाम 5 बजे एक ट्रेक्टर ट्राॅली को जप्त करने की कार्यवाही की है। मामले में बुधवार को सुबह 9 बजे कृषि विभाग के एसडीओ के प्रतिवेदन पर आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।