श्योपुर: रन्नौद गांव में फिर घुसा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, नदी में सुरक्षित छोड़ा
श्योपुर। श्योपुर तहसील के रन्नौद गांव में मंगलवार देर रात 11 बजे एक बार फिर मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। बीते सात दिनों में यह दूसरी घटना है, जब गांव में मगरमच्छ देखा गया। यह 6 फीट लंबा मगरमच्छ गांव के एक बाड़े में मवेशियों के बीच बैठा मिला।