श्योपुर: दलारना ग्राम पंचायत में उपनिर्वाचन सम्पन्न, 86.70 प्रतिशत मतदान हुआ
श्योपुर। जिले की तीन पंचायतो में मंगलवार को सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें श्योपुर जिले की दलारना ग्राम पंचायत में भी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। श्योपुर विकासखंड की रिर्टनिंग आॅफिसर मनीषा मिश्रा ने बताया कि दलारना पंचायत में 86.70 प्रतिशत वोटिंग सम्पन्न हुई है।