प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में ईंधन बचत का संदेश देते हुए न्यायिक अधिकारी पैदल न्यायालय पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान का प्रतापगढ़ में व्यापक असर देखने को मिला। शनिवार सुबह 6 बजे प्रतापगढ़ जिला सत्र न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी अपने वाहनों का उपयोग करने के बजाय पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे।जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में हुई इस अनूठी पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। अधिकारियों के इस क