सरधना: दो दिन पूर्व कुसावली में मिले शव की पहचान प्रेम संबंध और बच्चों के विवाद में शीबा की हत्या का आरोप, तीन गिरफ्तार
सरधना थाना क्षेत्र में कुशावली गांव के निकट 20 अगस्त को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव सियाल निवासी शीबा पुत्री मुस्तफा के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध, विवाह और बच्चों को लेकर हुए विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने मृतका के भाई जुनैद की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज