राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम का प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी फाल्गुनी मेला शुरू हो गया है। यह वार्षिक मेला आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई और चिकित्सा की व्यापक व्यवस्था की है।