मांझी: गुटका खरीदने के विवाद में युवक को चाकू मारकर घायल किया
Manjhi, Saran | Oct 21, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बुधवार की रात हुई विवाद के बाद चाकू बाजी में राजा कुमार महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।वह शिवजी महतो का पुत्र बताया जाता है। घटना के बाद परिजन और पुलिस की मदद से उसे एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।