नलखेड़ा: आमला नलखेड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में 1 व्यक्ति घायल, आगर जिला अस्पताल किया गया रैफर
आमला नलखेड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया। इस मार्ग पर अंदरूनी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार नन्दकिशोर घायल हो गया जिसको सिविल अस्पताल में उपचार के बाद आगर जिला अस्पताल में रैफर किया गया है। इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्थानीय पुलिस थाने पर भी दी गई है।