नलखेड़ा: सेमलखेड़ी में कृषि विभाग ने लगाया मिट्टी परीक्षण जागरूकता शिविर, उपसंचालक बोले फसलों मे पोषक तत्व की अनुशंसित मात्रा डाले
कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी मार्गदर्शन में सोमवार को विकासखंड नलखेड़ा के ग्राम सेमलखेड़ी में मिट्टी परीक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एके दीक्षित ने कृषकों को जागरुक करते हुए बताया कि कोई भी चीज आवश्यकता से अधिक डालते हैं तो नुकसान करेगा ही, जिस फसल की जो आवश्यकता है वही डाले।