नलखेड़ा: उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली पोल लगाने गड्डे खोद रहा था युवक, अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई मौत
उज्जैन झालावाड NH पर सोमवार को सडक किनारे बिजली के पोल लगाने के लिए गडडे खोद रहे रमेश पिता हिन्दूसिंह निवासी खेजड़ा खेड़ी हाल मुकाम गुराडी बंगला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया यहा डॉक्टरों ने इसे मृत घौषित किया। वही जानकारी लगने पर सोयतकलां पुलिस ने एक वाहन को पकडा है जिसकी जांच की जा रही है।