नलखेड़ा: जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी DHO-2 ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मंगलवार को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी DHO-2 डॉक्टर हरीश आर्य शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचे और चीफ बीएमओ डॉ. राजीव बरसेना के साथ मिलकर अस्पताल के प्रसुति वार्ड, NBSU वार्ड और PNC वार्ड का निरीक्षण किया और यहा पर प्रसुति महिलाओं व नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।